
Patna: राजधानी में एक बार फिर से हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट हुई है. हथियार से लैश अपराधियों ने तीन लाख की ज्वेलरी और 28 हजार रुपया कैश लूट लिया है. भागने के क्रम में अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए लगातार 4 राउंड हवाई फायरिंग की है. ज्वेलरी शॉप में लूट की यह वारदात देर रात पटना के शास्त्री नगर थाना के तहत शिवपुरी इलाके की है. जिस शॉप में लूट हुई, उसका नाम महावीर ज्वेलर्स है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद के कतरास में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
शॉप मालिक के अनुसार वारदात गुरुवार देर रात की है. उस वक्त शॉप में शिवराम और पुलेन्दु नाम के दो कस्टमर भी मौजूद थे. तभी दो बाइक से चार अपराधी आए. सभी ने अपराधियों ने अपने चेहरे को हेलमेट पहनकर कवर कर रखा था. चारों अपराधियों के हाथ में हथियार था. इसमें दो अपराधी बाहर खड़े थे तो दो अपराधी शॉप के अंदर गए. हथियार का डर दिखाकर जल्दी-जल्दी में सोने-चांदी की ज्वेलरी और कैश लूट लिया. पांच मिनट के अंदर पूरी वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों की हुई पोस्टिंग, 21 अफसर बनाये गए DDC-SDO
वारदात की जानकारी मिलते ही शास्त्रीनगर थाना की पुलिस टीम पहुंची. छानबीन के दरम्यान पुलिस को एक खोखा मिला भी. कुछ देर में ही सिटी एसपी सेंट्रल अंबरीश राहुल और सचिवालय डीएसपी पहुंचे. शॉप के अंदर सीसीटीवी लगा हुआ मिला. लेकिन, पुलिस की छानबीन में वो सीसीटीवी खराब मिला. अब पुलिस की टीम अपने स्तर से अपराधियों का पता लगाने में जुटी है. इलाके में शॉप के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है.




