
Chatra : सदर थाना पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध शुक्रवार को कामयाबी मिली है. पुलिस ने कोरचा के जंगल से एक ट्रेलर डोडा को जब्त किया है. हालांकि तस्कर व ट्रेलर चालक जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.
पुलिस को यह कामयाबी एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिली है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी को शुक्रवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर कोरचा के जंगल में ट्रेलर में डोडा लोड कर रहे हैं.
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी लव कुमार के साथ पुअनि दीपनारायण सिंह, दिनेश हेम्ब्रम, रूपेश यादव, सआनी शशिकांत ठाकुर व थाना के सशक्त बल की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर लिया.
इसे भी पढ़ें :झामुमो-कांग्रेस ने तैयार किया 20 सूत्री कमेटी का खाका, राजद को नहीं पूछा




