HEALTHJharkhandRanchi

मेडिका में मरीज की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप

Ranchi : मंगलवार को रांची के मेडिका हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेडिका हॉस्पिटल के ही डॉक्टर ने कहा था कि उनके मरीज का हर्निया का ऑपरेशन करना पड़ेगा, लेकिन जब ऑपरेशन की बारी आयी, तो डॉक्टरों ने हर्निया का नहीं, बल्कि डीवीटी (डीप वेन थ्रोंबोसिस) का ऑपरेशन कर दिया, जिससे मरीज की मौत हो गयी. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें- 44 करोड़ का कैंसर विभाग डॉक्टरों के अभाव में बना रेफरल अस्पताल

क्या है मामला

हिनू के रहनेवाले सपन घोष, जो मिठाई दुकान चलाते थे, उन्हें दो दिनों पहले ही रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें पेट फूलने की शिकायत हमेशा रहती थी. डॉक्टरों ने चेकअप के बाद कहा कि उन्हें हर्निया का ऑपरेशन कराना पड़ेगा. सपन घोष के परिजन हर्निया के ऑपरेशन के लिए तैयार हो गये. परिजनों का आरोप है कि मेडिका हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने सपन घोष का हर्निया का ऑपरेशन करने की बजाय डीवीटी (डीप वेन थ्रोंबोसिस) का ऑपरेशन कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि सपन घोष की मौत की खबर डॉक्टरों ने उन्हें 14 घंटे बाद दी.

इसे भी पढ़ें- राज अस्पताल अपनी फाइलों की देखरेख के लिए मरीजों से वसूलता है 2000 रुपये ज्यादा

मरीज की हालत इतनी भी खराब नहीं थी कि मौत हो जाये : परिजन

सपन घोष के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉ राकेश कुमार के अधीन सपन घोष का ऑपरेशन किया गया था. उनकी हालत इतनी भी खराब नहीं थी कि उनकी मौत हो जाती. डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सपन घोष की मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि सपन घोष की मौत के लिए मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टर जिम्मेदार हैं.

इसे भी पढ़ें- रिम्स में 14 दिनों से खराब है बायोकेमिकल मशीन, बेखबर है सुपरीटेंडेंट

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी : सदर थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने बताया कि बुधवार को सपन घोष के शव का पोस्टमॉर्टम होगा. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

Back to top button