JharkhandLohardaga

गांवों को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास हो : उपायुक्त

Lohardaga : उपायुक्त विनोद कुमार ने मंगलवार को स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 को लेकर सभी प्रखंड बीपीएम व बीटीएम के साथ बैठक किया. बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छ लोहरदगा, स्वच्छ भारत आपका अपना लोहरदगा को गांव से लेकर शहर तक स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सबका जिम्मेदारी तमाम जिलावासियों की है. इसको लेकर देशव्यापी मुहिम जारी है और इस मुहिम को आसमां की बुलंदियों तक पहुंचाना आम आवाम का कर्तव्य है. इसी निष्ठा के साथ जिलावासी अपना फर्ज अदा निभायें. भारत सरकार के जल एवं स्वच्छता मंत्रालय की तरफ से देश के सभी राज्यों और जिलों की गुणात्मक और संख्यात्मक आधार पर श्रेणी निर्धारण करने करवाए जा रहे पहले स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 की सफलता के लिए अपना योगदान दें.

इसे भी पढ़ें: ताश के पत्तों की तरह फेंटे जा रहे अफसर, एक सप्ताह में बदल दिये गये 304 अफसर

अव्वल आने वाले राज्यों और गांवों को 2 अक्टूबर को पुरस्कार

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन में एसएसजी 18 एप डाउनलोड करके फीडबैक दें. इससे लोहरदगा जिले के गांवों को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान मिल सके. जिला अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने जिले के गांवों के निवासियों को यह बड़ा अवसर मिल रहा है जब वह अपने गांव को देश का सबसे साफ गांव होने का मान और सम्मान दिला सकते हैं क्योंकि इस सर्वेक्षण के बाद अव्वल आने वाले राज्यों और जिलों सहित गांवों को 2 अक्टूबर को पुरस्कार दिए जाएंगे.

डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि जहां वह इस सर्वेक्षण बाबत अपने कर्मचारियों को जागरूक करें. वहीं उनके मोबाइल फोनों में यह एप डाउनलोड करवाएं और साथ ही अपने क्षेत्र में गांवों के निवासियों से भी ऐसा करवाएं. इस अवसर पर डीसी ने बताया कि 3.2 एमबी साइज की इस एप से केवल चार आसान प्रश्न पूछे जाते हैं और इनके जवाब को गुप्त रखा जाता है. उन्होंने कहा कि इस फीडबैक के जिले को 5 नंबर मिलते हैं, इसलिए लोहरदगा जिले को एक नंबर पर लेकर आने के लिए अधिक से अधिक लोग इस एप से फीडबैक देना सुनिश्चित बनाएं. मौके पर डीडीसी  शशिधर मंडल, एसडीओ राज महेश्‍वरम, डीआईओ विरेन्द्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, बीडीओ गौतम भगत, सीओ अनुराग तिवारी आदि के अलावे अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: सरकार ने किया 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला, रांची उपायुक्त रहे मनोज कुमार रांची नगर निगम के आयुक्त बने

मुख्यमंत्री जनसंवाद के मामले का त्वरीत हो निष्पादन

उपायुक्त बिनोद कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनसंवाद की भी समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान उपायुक्त को मुख्यमंत्री जनसंवाद के प्रभारी पंकज झा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनंसवाद में कुल 40 मामले को सरकार के जनंसवाद केंद्र के द्वारा चिहिंत किए गए. जिसमें संबंधित विभागों के द्वारा अबतक अपना प्रतिवेदन नहीं भेजा गया है. जिस पर उपायुक्त कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद में आए मामले का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें, ताकि ससमय जनसंवाद में आएं मामले का निष्पादन किया जा सके.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही. बैठक के दौरान पुलिस,पेयजल एवं स्वच्छता, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के मामले की समीक्षा कर उपायुक्त कुमार ने त्वरीत निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री जनसंवाद में आने वाले मामले को लेकर जनसंवाद के जिला समन्वयक शमीम कौशर को अन्य कई निर्देश दिए. मौके पर अनेक विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button