
Chatra : जिला शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित चतरा जिला स्तरीय कला उत्सव में स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय की कक्षा अष्टम ‘अ’ की छात्रा साक्षी प्रिया दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शास्त्रीय गायन -वादन में प्रथम स्थान प्राप्त की है. बताते चलें कि चतरा जिला शिक्षा पदाधिकारी व कार्यक्रम नोडल अधिकारी के निर्देशन में समर्थ आवसीय विद्यालय,चतरा में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयो के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला विधाओं में भाग लिया था.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाएं: एसएसपी
प्राचार्य पवन कुमार दास ने बताया ने साक्षी प्रिया दुबे का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव में हुआ है. यह प्रतियोगिता इसी माह रांची जिला में आयोजित होगा. प्राचार्य ने मंच से इस छात्रा को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी है. इस छात्रा की तैयारी के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने दिल की गहराइयों से शुभकामनाये प्रदान की है.इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.




