Sports

सुब्रतो कप फुटबॉल: त्रिपुरा को 5-0 से रौंद कर चौथी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा झारखंड

Ranchi: सुब्रतो मुखर्जी सोसायटी द्वारा नई दिल्ली में 62 वें संस्करण के अन्तर्गत नई दिल्ली में आयोजित अंडर -17 बालिका वर्ग सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। गत वर्ष की चैंपियन टीम संत पैट्रिक विद्यालय गुमला, झारखंड ने पहले क्वार्टर फाइनल मैच में त्रिपुरा को 5-0 से परास्त कर तीसरी जीत दर्ज की। साथ ही पुल एफ में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में अल्फा कंडूलना (02), रेशमी मिंज (01) और रिया वर्मा (2 गोल) का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। झारखंड टीम ने पहले मैच में दिल्ली के विरुद्ध 23-0, दूसरे मैच में गुजरात को 9-1 से तथा केरल को 7- 0 से बड़ी जीत दर्ज की थी। झारखंड की टीम ने 4 मैच में अबतक 44 गोल कर नया इतिहास भी रचा है। अब 25 सितंबर को सेमी फाइनल में NCC से झारखंड के टीम की भिडंत होगी। झारखंड की इस उपलब्धि पर के रवि कुमार (शिक्षा सचिव), खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, फादर रामु समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवम टीम के कोच वीणा केरकेट्टा, खेल विभाग के पूर्व प्रशिक्षक निर्वतमान खेल शिक्षक सह टीम मैनेजर प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button