Court NewsCrime NewsLead NewsSportsTOP SLIDER

Breaking News :  पहलवान की हत्या के मामले में ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार गिरफ्तार

एक अन्य पहलवान अजय कुमार को भी दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandingarh :  अभी हाल ही में दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में एक पहलवान की हत्या मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड में तथाकथित तौर पर शामिल सुशील कुमार और उनसे जुड़े दूसरे पहलवान अजय कुमार को पंजाब से गिरफ्तार किया है.

जानकारी हो कि पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था . ये वारंट कुछ दिन पहले 23 साल के जूनियर पहलवान सागर की हत्या के मामले में जारी किया गया था.

इसे भी पढ़ें :एडवोकेट बीरू रॉय का निधन, संजय सेठ सहित कई ने जताया शोक

पहलवान सागर राणा की हुई है हत्या

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार आरोपी हैं. वह इस मामले में नाम आने के बाद से फरार चल रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर भी छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. बाद में जानकारी सामने आई कि सुशील भागकर हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंच गए थे.

इसे भी पढ़ें :सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर 23 May को हो सकता है फैसला

 

दिल्ली पुलिस ने सरकार को लिखा पत्र

दरअसल, ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार हत्या के केस में पुलिस ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर इस बाबत जानकारी दी थी. पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार हत्या और अपरहण के मामले में अभी भी फरार चल रहे हैं. इसलिए कागजी तौर पर दिल्ली सरकार को अवगत कराया गया है. पहलवान सुशील कुमार दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले छत्रसाल स्टेडियम में OSD के पद पर तैनात हैं.

इसे भी पढ़ें :ALERT : अगर दो-तीन सप्ताह तक एक ही मास्क पहनते हैं तो है ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा

 

 

Related Articles

Back to top button