JharkhandLead NewsRanchi

डीआरडीए अधिकारियों की समस्याओं का जल्द होगा निदानः इरफान अंसारी

Ranchi : राज्य भर के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के पदाधिकारियों ने सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात की और उन्हें मंत्री पद पाने की शुभकामनाएं भी दीं. डीआरडीए अधिकारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है कि केंद्र सरकार यानी कि भाजपा की सरकार ने आप पदाधिकारियों को सड़क पर ला दिया है. अचानक डीआरडीए को बंद करने के बाद हमारी सरकार ने आपका समायोजन जिला परिषद में करने का फैसला लिया है. आप लोगों के माध्यम से यह बात अब सामने आ रही है कि इसमें कुछ त्रुटियां हैं. संकल्प जो जारी किया गया है उसमें कुछ खामी है ऐसे में इसे जल्द ही अधिकारियों के साथ मिलकर समीक्षा की जायेगी और फिर सुधारने का भी काम किया जायेगा. डीआरडीए अधिकारियों ने कहा कि 12 माह से वेतन नहीं मिल रहा है. ऐसे में उनके पास अब तो राशन और साबुन के लिए भी पैसे नहीं हैं. पूरे मामले को ग्रामीण विकास मंत्री ने गंभीरता से सुना और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संघ के पदाधिकारी से कहा कि हम इस पूरे मामले की समीक्षा करेंगे. मैं अभी नया ही आया हूं, जल्द ही राज्य के पदाधिकारियों से बात करेंगे. मुख्यमंत्री से भी वार्ता करके आपकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. संघ के अधिकारियों ने यह कहा कि उन्हें जिला परिषद की मार्गदर्शिका के अनुसार जो सुविधाएं मिलती हैं वह भी मिले, यह सरकार सुनिश्चित करे. इस अवसर पर संघ के महासचिव मानिक चंद्र प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी की रांची पुलिस से अपील: मुहर्रम के लिए चंदा वसूली में हो रही गुंडागर्दी पर लगायें रोक

Related Articles

Back to top button