JharkhandRanchi

राज्य में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत

Ranchi : राज्य के चतरा, हजारीबाग और गढ़वा में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी. जहां हजारीबाग और चतरा में बस और ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं गढ़वा में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- ऑटो सेक्टर में गिरावट का असर,  400 कंपनियों को 10 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

मेराल थाना क्षेत्र स्थित एनएच 75 पर मेराल बस स्टैंड के समीप शनिवार को दो स्कूटी सवार को एक ट्रक ने कुचल दिया. घटना में दोनों स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गयी.

मृतकों में रमना प्रखंड के चुन्दी मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल विजय राम और रमना बीआरसी में कार्यरत अनूप तिवारी शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची मेराल पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना सुबह करीब 8 बजे की बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- 195 बड़ी कंपनियों का कर्ज उनके कैपिटल मार्केट से ज्यादा हो गया है, कारोबार जगत के दिवालिया होने का खतरा

कोयला ढोने वाले ट्रक ने ली युवक की जान

चतरा जिले के टंडवा में कोल वाहनों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. वाहनों की चपेट में आने से अक्सर किसी न किसी की मौत हो रही है. शनिवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ.

आम्रपाली कोल परियोजना के गेट संख्या चार के समीप कोयला लदे ट्रक ने युवक की अपनी चपेट में ले लिया. जिससे की मौके पर ही उसकी मौत हा गयी.

इसे भी पढ़ें- एचईसी विस्थापितों को लेकर जनजाति आयोग की अनुशंसा ठंडे बस्ते में, विस्थापितों ने कहा, आदिवासियों का हक छीना जा रहा है

बस ने युवक को कुचला, मौत

हजारीबाग, विष्णुगढ़ थाना के पास सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम मोजिम अंसारी बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9 बजे मोजिम अपनी स्कूटी से विष्णुगढ़ की ओर जा रहा था.

इसी दौरान हजारीबाग की आ रही सानू बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे की मोजिम की मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद बस चालक फरार हो गया.

Related Articles

Back to top button