JharkhandRanchi

बालू लदे पांच हाईवा को पुलिस ने देर रात पकड़ा

Ranchi: राजधानी रांची के आसपास बालू का कारोबार लगातार जारी है. रांची के आसपास बालू माफिया सक्रिय हैं और बिना डर के बालू का कारोबार कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस सक्रिय हुई और देर रात कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ें- सुखदेव नगर इलाके में महिला को जिंदा जलाने का किया गया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

सभी हाईवा ट्रक को नामकुम में खड़ा किया है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने पकड़ा है. जब्त बालू लदा हाईवा के सम्बंध में नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि मामला सिल्ली इलाके का है.

Related Articles

Back to top button