
Palamu/Garhwa: पलामू प्रमंडल के पलामू और गढ़वा जिले में गुरुवार को अलग अलग प्रखंड क्षेत्रों में हुए वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक झुलस गये. झुलसे हुए लोगों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
छतरपुर-नौडीहा में एक-एक की मौत
पलामू जिले के छतरपुर और नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश के दौरान वज्रपात होने से दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया है. अन्य का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है.
छतरपुर के पिड़राही में अधेड़ की मौत
छतरपुर के पिड़राही में वज्रपात से एक अधेड़ की मौत हो गयी. उसकी पहचान पिड़राही निवासी प्रह्लाद सिंह (46 वर्ष) के रूप में हुई है. वह खेत से होते हुए छतरपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात होने से उसकी मौके पर मौत हो गयी. इसी प्रखंड के हुलसम पंचायत में आधा दर्जन मवेशियों की मौत वज्रपात से हो गयी.
इसे भी पढ़ें – कैंसर मरीज, लीवर ट्रांसप्लांट करा चुके कर्मी और गर्भवती महिला कर्मचारी घर से करेंगे काम, आदेश जारी
नौडीहा बाजार में युवक की मौत
नौडीहा बाजार प्रखंड के बिचलाडीह गांव में वज्रपात से अर्जुन भुइयां (30 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि सोनू कुमार (12 वर्ष), पवन सिंह (26 वर्ष), रामजी भुइयां (45 वर्ष), ललन भुइयां (20 वर्ष) और शक्ति पासवान (25 वर्ष) झुलस गये.
इनमें रामजी भुइयां की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेज दिया गया है. अन्य खतरे से बाहर बताये गये हैं. घटना के समय सभी खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुआ और सभी इसकी चपेट में आ गये.
गढ़वा में महिला सहित दो की मौत
गढ़वा जिले में भी वज्रपात से एक महिला सहित दो की मौत हो गयी. भंडरिया थाना क्षेत्र के करचाली पंचायत स्थित कंजिया गाँव निवासी निर्मल कच्छप के 28 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कच्छप की मौत वज्रपात से हो गयी. जानकारी के अनुसार रविन्द्र कच्छप खेत में हल चला रहा था. इसी क्रम में बिजली कड़कने लगी और बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए वह वापस अपने घर में आकर बैठ गया.
बारिश को देखते हुए आस पास के तीन लोगों ने भी उसके घर में पनाह ले ली. इसी दौरान उसके घर पर वज्रपात हो गया जिसके की चपेट में रविन्द्र सहित एक व्यक्ति और आ गया. वज्रपात से रविंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि 35 वर्षीय प्रभात कच्छप को हल्का झटका लगा जो जल्द ही सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंडरिया भेजा गया. मृतक कृषि से ही अपना गुजारा करता था. उसकी पत्नी वर्तमान में मायके में ही है. कुछ दिन पूर्व ही उसे एक पुत्र हुआ है. एक पुत्री पूर्व से है. इस घटना से आस-पास के लोगों में शोक का माहौल है.
इसे भी पढ़ें – 6-8 सप्ताह में झारखंड सरकार का होगा होटल अशोका: पर्यटन सचिव
मेराल में हुई महिला की मौत
मेराल थाना क्षेत्र के अधौरा गांव में हुई वज्रपात की घटना में प्रदीप यादव की पत्नी पार्वती देवी (38वर्ष) की मौत हो गयी. पार्वती घर के समीप ही खेत में गाय चरा रही थी. इसी दौरान अचानक वर्षा के साथ हुए वज्रपात में उसकी मौत मौके पर ही हो गयी.
घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पार्वती अपने पीछे तीन लड़की तथा एक लड़के तथा पति को छोड़ गयी. बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, सीओ यशवंत नायक ने कहा कि अंत्यपरीक्षण के बाद परिजन को सरकारी अनुग्रह राशि दी जायेगी. मेराल थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें –बोकारोः JMM BSL आवास खाली करने को तैयार नहीं, सेक्टरवासी कह रहे खाली कराओ या हमें हटाओ, प्रबंधन चुप





252023 789133Watch the strategies presented continue reading to discover and just listen how to carry out this amazing like you organize your company at the moment. educational 662645