
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोडा काला गांव के समीप आरईओ रोड से गोबरी नाला तक 2000 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया. सड़क का निर्माण आरईओ विभाग लगभग 98 लाख रुपए बनाया जा रहा है.इस अवसर पर गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, जिप सदस्य लक्ष्मी हांसदा, मुखिया सेलाई मुंडा, पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप,सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा, मुंडा मारकुश गागराई आदि ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया.
इससे पहले पूरे विधि-विधान से देहुरी ने विधिवत पूजा अर्चना की.इस अवसर पर सन्नी उरांव ने कहा कि काफी दिनों से ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी की गांव में 2000 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए. जिसे ध्यान में देखते हुए ग्रामीण की मांग पूरी की गई है. उन्होंने संवेदक से कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए ताकि ग्रामीणों को सड़क का लाभ अधिक दिनों तक मिल सके. मौके पर विजय मुंडा, अखिल कुमार महतो, जेना गागराई, शंकर पांडेया, नरसिंह मुंडा, शंकर लोहार, मंजूरा गागराई, कांडे पांडेया, सुखना सिंह मुंडा, शशिभूषण सोय, आदि ग्रामीण मौजूद थे.
दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन
चक्रधरपुर ईटोर पंचायत के ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान में रनिंग स्टार क्लब, ईटोर द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन ‘दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना’ के अध्यक्ष सन्नी उरॉंव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एवं फुटबॉल को किक मार कर किया.उद्घाटन मैच ईटोर और रूगडी के बीच खेला गया जिसमें ईटोर की टीम द्वारा 1-0 से जीत हासिल विजय हासिल किया.

इस मौके पर प्रखण्ड उप प्रमुख विनय प्रधान, ईटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया, कोलचाकड़ा पंचायत के मुखिया अरविन्द तिग्गा, गॉंव के मुण्डा लखन हेम्ब्रम, आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी कुबेर प्रधान, तुलसी टोप्पो, बिन्देश्वर गागराई, दीपराज हेम्ब्रम, राम जीवन गोप, शिवचरन सामाड, राजू गागराई, सुब्रत (टिंकू) प्रधान की उपस्थित थे.




