Crime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

Jamshedpur : आदित्यपुर में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, क्षेत्र में वर्चस्व बनाने के लिए चलाई थी गोली

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत कमरिया स्थित कृष्णा मेडिकल में फायरिंग के 24 घंटे में ही पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी बबलू पूर्ती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बबलू की निशानदेही में एक पिस्टल, एक जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है. पुछताछ में बबलू ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाना चाहता है जिस कारण उसने मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की. इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बता दे कि बीती रात 5-6 की संख्या में युवक मेडिकल स्टोर में बच्चे की दवाई लेने आए थे. इसी बीच हंगामा करते हए उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने घटना स्थल के एक खोखा भी बरामद किया था.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : आदित्यपुर में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, क्षेत्र में वर्चस्व बनाने के लिए चलाई थी गोली

Related Articles

Back to top button