Crime NewsLead NewsTOP SLIDER

इटकी में तीन युवकों को अपराधियों ने मारी गोली

Ranchi : राजधानी रांची के इटकी इलाके में गोलीबारी की घटना हुई है. इस गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गये हैं. यह मामला इटकी थाना इलाके के गढ़गांव का है. मामले की जानकारी मिलते ही इटकी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. फिलहाल गोली किसने चलायी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

घायल व्यक्ति का नाम दीपक सिंह, भोमा सिंह और नरेश है. ये सभी लोग जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं. घायल सभी व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें – शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग का है आरोप

Related Articles

Back to top button