JharkhandJharkhand StoryLead NewsNEWSRanchi

180 दिनों से राजभवन के समक्ष आंदोलनरत पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने 15 जनवरी तक आंदोलन किया स्थगित

Ranchi: राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल से सीएम के सचिव विनय चौबे ने सोमवार को वार्ता की. वार्ता में मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे ने स्वयं सेवकों से कहा कि संघ की सभी मांगों पर मुख्यमंत्री से वार्ता कर ठोस पहल किया जायेगा. फिलहाल सभी स्वयंसेवक वापस कार्य पर लौट जायें. स्वयंसेवक पंचायत स्तर पर जो भी कार्य पहले से कर रहे थे, सभी कार्य करने के लिए चिट्ठी जारी कर दी जा रही है. संघ की ओर से धरना प्रदर्शन फिलहाल रोक दिया जायें. साथ ही सरकार को थोड़ा समय दें. सरकार बहुत जल्द इस मामले में ठोस कदम उठायेगी. उन्होंने स्वयंसेवकों को आश्वास्त करते हुए कहा कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सीएम से करायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें: संत जेवियर स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा से वंचित 52 छात्रों की परीक्षा 10 जनवरी को ली जायेगी

संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक के लोगों को सीधे हेल्प डेस्क में लिया जाये. अलग से कोई बहाली नहीं की जायंे. संघ की ओर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को 15 जानवरी तक स्थगित किया गया है. उसके बाद भी अगर मांग पूरी नहीं होती है तो 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा गया कि पहले भी कई प्रकार का आश्वासन मिला है और अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा. जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होती है.

बता दें संघ की ओर से लगभग 180 दिनों तक राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. 28 दिसंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से संघ के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी. उन्होंने संघ को आश्वासन दिया गया था कि 8 जनवरी को मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे से वार्ता कराया जायेगा.

Related Articles

Back to top button