
Chakradharpur: पूर्व सांसद सह झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो की 16 वीं पुण्यतिथि चक्रधरपुर वन विश्रामगार चक्रधरपुर में टोटेमिक कुडमी समाज छोटानागपुर की ओर से मनाई गई. टोटेमिक कुडमी समाज छोटानागपुर के सदस्यों द्वारा पूर्व सांसद की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदस्यों ने बारी-बारी से कहा कि झारखंड वर्तमान में जिस परिस्थिति की दौर से गुजर रहा है इस परिस्थिति में वीर शहीद सुनील महतो जैसे जन नेता की कमी महसूस होती है. स्वर्गीय सुनील महतो झारखंड के साथ-साथ समाज के लिए भी लड़ाई लड़ते थे, समाज के हित में किए गए कार्यों को समाज हमेशा याद करते रहेगी. मौके टोटेमिक कुडमी समाज छोटानागपुर के सचिव करण महतो, रोमित केटियार , कार्तिक महतो, मुकुंद महतो, विभीषण महतो, नकुल महतो, नंद किशोर महतो, गणेश महतो, आनंद महतो, जगदीश महतो, ललित महतो, सरोज महतो, मीडिया प्रवक्ता दुर्योधन महतो एवं समाज के काफी संख्या में समाज सेवी बुद्धिजीवी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: BIRD FLU: मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- डरना नहीं है, जब-जब आया बर्ड फ्लू, उन्होंने खूब खाया मुर्गा




