
Patna: रोहतास जिला के शिवसागर प्रखंड के चमड़हा गांव का गौरव सिंह बीपीएससी की परीक्षा में बिहार टॉपर हुए हैं. पूरे बिहार में पहले स्थान प्राप्त करने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है. स्वर्गीय मनोज सिंह तथा शिक्षिका माता शशि सिंह के पुत्र गौरव अभी पुणे में हैं.
दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग 65वीं का फाइनल रिजल्ट आज जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 1142 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू में भाग लिया था, जिनमें 422 को सफलता मिली है. इसमे रोहतास के गौरव सिंह टॉपर बने हैं, वही चंदा भारती को दूसरा स्थान मिला है, वहीं वरुण कुमार ( नालंदा ) को तीसरा स्थान मिला है.
इसे भी पढ़ें:11 गैर अनुसूचित जिलों में 626 इतिहास व नागरिक शास्त्र शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी
बता दें कि रोहतास से ताल्लुकात रखने वाले बीपीएससी टॉपर गौरव शिवसागर प्रखंड ( चमरहां गांव ) से हैं. उनकी मां शशि सिंह गांव में कन्या विद्यालय में शिक्षिका हैं.
गौरव की मां ने बताया कि गौरव शुरू से ही संघर्ष करते रहें हैं. उनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव से हुई है. फिर बनारस में पढाई की. उसके बाद बीटेक कलिंगा यूनिवर्सिटी भुनेश्वर से किया. उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी से उन्होंने सफलता हासिल की है. यह उनकी अंतिम मंजिल नहीं है. सफर में और आगे जाना है.
इसे भी पढ़ें:GOOD NEWS : अब राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज व स्कूलों में भी मिलेगा लड़कियों को प्रवेश




