JamshedpurJharkhand

अग्रसेन जयंती कार्यक्रम: प्रश्नोत्तरी की विजेता बनीं कविता व बानी

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती के मौके पर जिला अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई की ओर से आयोजित आठ दिवसीय रंगारंग समारोह के अंतर्गत गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. महाराजा अग्रसेन की पूजा-आरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई.

दोपहर में जुगसलाई स्थित अग्रसेन भवन प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित एक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता ‘मेरे राम‘ आयोजित की गई. इसमें कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनसे श्री राम के जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे गए, कविता अग्रवाल एवं बानी नारायण अग्रवाल को प्रथम, सोनी पोद्दार एवं प्रियांश पोद्दार को द्वितीय और नीतू गोयल एवं विभा गोयल को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. कार्यक्रम के संयोजन में रेशु बरवालिया एवं रंजू अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई. मौके पर सम्मेलन के अध्यक्ष निलेश राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, उपाध्यक्ष रितेश मित्तल, संदीप बरवालिया, मनोज पुरिया, आशीष अग्रवाल, अमर गनेरीवाल, सौरव बरवालिया, श्याम सुंदर अग्रवाल, महिला इकाई की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव रेशु बरवालिया, कोषाध्यक्ष रंजू अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, किरण केडिया, सुरभि अग्रवाल, गायत्री सोनी, पूनम बजाज, नीलम गनेरीवाला, कुसुम पंसारी, सोनी पोद्दार आदि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:बेगम अख्तर की दर्द भरी दास्तां : बिहार के एक राजा ने किया था दुष्कर्म, बेटी हुई तो उसे बहन बताकर पाला

Related Articles

Back to top button