Crime NewsDhanbad

धनबाद में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, दो खोखा बरामद

Dhanbad: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के नयाडीह कुसुंडा कोल डंप में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई. अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की और फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि वर्चस्व और रंगदारी को लेकर अपराधियों ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक मजदूर संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर कोल डंप के समीप अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे. तभी लोकल सेल के मजदूर धरना दे रहे लोगों से वार्ता करने पहुंचे. इसी दौरान मामले ने तूल पकड़ लिया. इसी बीच अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की और फरार हो गये. इस घटना से कोल डंप परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. गोलीबारी की सूचना मिलते ही केन्दुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया.

 

फिलहाल कोल डंप में स्तिथि तनावपूर्ण बनी हुई है और मजदूरों में भय का माहौल है. वहीं केन्दुआडीह पुलिस ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : धनबाद जिले में स्थापित किया जायेगा ट्रामा सेंटर, सात स्थानों पर लगेंगे ब्लड सेपरेशन मशीन : बन्ना गुप्ता

Related Articles

Back to top button