
Giridih: सूबे के सीएम हेमंत सोरेन से खनिज घोटाला मामले में हुए पूछताछ के बाद भाजपा अब हेमंत सरकार के खिलाफ और मुखर हो गई है. गुरुवार को भाजपा के जिला कमेटी ने झंडा मैदान में एक बार फिर हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ को लेकर आक्रोशपूर्ण रैली आयोजित की गई. रैली में जिले भर के नेताओं व कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ कए तरफ जहां जमकर नारेबाजी करते दिखें तो झंडा मैदान में रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर कड़े हमले किए. इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से राज्य में लूट मची हुई है, उसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा को अब नाम बदलकर झारखंड मुद्रा मोचन मोर्चा कर लेना चाहिए क्योंकि भाजपा के पूर्वजों ने जिस झारखंड को बनाया था उसे अब हेमंत सरकार डूबा रही है. एक तरफ मोदी सरकार देश के गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने में पसीना बहा रही है तो दूसरी तरफ राज्य के हालात ऐसे हैं कि सारे विकास कार्य ठप कर राज्य सरकार सिर्फ लूटने में व्यस्त है क्योंकि बालू के गाड़ियों को अधिकारी जब्त कर रहे है और हेमंत सरकार के दबाव पर कार्रवाई की बात कह रहे है. संथाल परगना में खदान से अवैध पत्थरों के साथ जमीनों को दलालों के जरिए लुटाने में हेमंत सरकार लगी हुई है. हालात तो ऐसे है कि डीसी और एसपी तक उचित बातों को नहीं सुनते, जब पूछा जाता है तो डीसी और एसपी हेमंत सरकार के दबाव का हवाला देते है. इतना ही नही हालात ऐसे हो चुके है कि अब अधिकारी झूठ बोलना शुरु कर चुके है तब ईडी कार्रवाई नहीं करे, तो कौन करेगा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह : कारखाना निरीक्षक कार्यालय परिसर में मजदूरों का धरना

इधर रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने भी हेमंत सरकार पर बरसते हुए कहा कि सीएम हेमंत को यह बताना चाहिए कि कल तब ढाई बीघा जमीन वाले झामुमो के वंशज अचानक झाई हजार एकड़ जमीन के मालिक कैसे बन गए. पूर्व सांसद ने दुमका की अंकिता हत्याकांड और आदिवासी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर भी हेमंत सरकार पर बरसते हुए कहा कि इन घटनाओं पर हेमंत सरकार की चुप्पी बेशर्मी वाली है. मौके पर रैली को जमुआ विधायक केदार हाजरा ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में सीएम हेमंत ने बड़े-बड़े घोषणाओं के बैनर लगा दिए लेकिन वादा एक भी पूरा नहीं किया. जमुआ विधायक ने मंच से ही जिले के अधिकारियों को खुला अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर गरीबों के बालू लोड गाड़ियों को जब्त किया गया तो अधिकारी अपने खिलाफ होने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहें तो पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि ईडी की कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में जमीन से लेकर खनिज तक को लूटा गया.

इस दौरान रैली को पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जिला प्रभारी अमित तिवारी, लक्ष्मण सिंह, विनय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने भी संबोधित किया. जबकि रैली में भाजपा के अध्यश्क्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, मनोज संघई, राजेश जायसवाल, सूबोध राय, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, नागेशवर दास, मनोज मोर्या, मोती लाल उपाध्याय समेत कई मौजूद थे.




