Lead NewsNationalUttar-Pradesh

अब चांदनी रात में भी पर्यटक कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, लंबे समय बाद खुलेगा ऐतिहासिक स्मारक

सत्रह मार्च 2020 को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान रात में बंद कर दी गयी थी इंट्री

Agra : भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शुमार उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल का दीदार करनेवालों के लिए खुशखबरी है. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रात में दीदार के लिये एक साल से बंद ताजहमल को 21 अगस्त से फिर से खोल दिया जायेगा. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

सत्रह मार्च 2020 को पहले कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान ताजमहल को रात में दीदार के लिये बंद कर दिया गया था. उसके बाद से यह बंद ही है. दिन में दीदार के लिए ताजमहल को पहले की खोल दिया गया था.

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में बायोमेट्रिक मशीन के जरिए मतदाताओं की होगी पहचान

 

तीन समय के स्लॉट हैं

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् (आगरा सर्कल) वसंत कुमार स्वर्णकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 21, 23 और 24 अगस्त को रात्रि दर्शन की अनुमति दी जायेगी. 22 अगस्त को रात्रि दीदार की अनुमति नहीं होगी.
उन्होंने कहा कि क्योंकि स्मारक हर सप्ताह शुक्रवार को बंद रहता है और रविवार को लॉकडाउन लागू है. उन्होंने कहा कि आगंतुकों के लिए तीन समय स्लॉट हैं. रात 8:30-9 बजे, 9-9:30 बजे और रात 9:30-10 बजे.

इसे भी पढ़ें :आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग प्रोग्राम 2021 में दाखिले के लिए 28 अगस्त तक करें आवेदन

प्रत्येक स्लॉट में 50 पर्यटकों को अनुमति

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्लॉट में 50 पर्यटकों को ताज के दीदार की अनुमति दी जायेगी. कुमार ने कहा कि आगरा में 22 माल रोड स्थित एएसआई कार्यालय के काउंटर से एक दिन पहले टिकट बुक किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :29 अगस्त को पटना में जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

सप्ताहांत में आने वाले यात्री आकर्षित नहीं होंगे

टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन रविवार को लॉकडाउन और रात 10 बजे के बाद कर्फ्यू नहीं हटाए जाने तक इससे सप्ताहांत में आने वाले यात्री आकर्षित नहीं होंगे.
उन्होंने कहा कि पर्यटक शहर के रात्रि जीवन का आनंद लेना चाहते हैं. वे रात 10 बजे के बाद अपने होटलों में नहीं रहना चाहते. सरकार द्वारा अनुमोदित टूर गाइड मोनिका शर्मा ने इस कदम की सराहना की और कहा कि यह आगरा के पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए आशा की किरण है.

इसे भी पढ़ें :पटना में रानी तालाब के पास बालू माफिआओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Related Articles

Back to top button