
Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार बीसीसीआई की परिकल्पना और नक्शे के अनुसार पटना स्थित राजेंद्र नगर स्टेडियम की पूरी मरम्मत कर उसे कम से कम किराये पर क्रिकेट संस्था को उपलब्ध करा सकती है.
इसे भी पढ़ेंःNewsWing की खबर पर हुई जांच, DK पांडेय की पत्नी की जमीन की रजिस्ट्री गलत, रद्द होगी जमाबंदी
स्टेडियम राज्य की ही संपत्ति रहेगी
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की बिहार इकाई (बिहार क्रिकेट एसोसियेशन) चाहती है इस स्टेडियम पर उसका अधिकार हो, जो संभव नहीं है. क्योंकि स्टेडियम उन्हें सौंप देने से इलाके के बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं बच पाएगी.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी राशि लगाकर उसे साधारण न्यूनतम किराए पर उपलब्ध करा सकती है. यह राज्य सरकार की ही संपत्ति रहेगी और इस संबंध में कला संस्कृति एवं युवा विभाग को सुझाव दे दिया है.
इसे भी पढ़ेंःपलामू : यहां सड़कों पर दौड़ती है मौत, पांच माह में 104 सड़क दुर्घटनाएं, 74 की मौत, 92 जख्मी
100 करोड़ की लागत से होगी स्टेडियम की मरम्मत
नीतीश ने कहा कि बीसीसीआई के मानक के अनुसार सरकार मोईनुल हक स्टेडियम (राजेंद्र नगर स्टेडियम) की पूरी मरम्मत करेगी, जिस पर 100 करोड़ रुपये की लागत आयेगी और यह खर्च प्रदेश सरकार ही वहन करेगी.
उन्होंने कहा कि नालंदा के राजगीर में बन रहा स्टेडियम (जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच खेले जा सकते हैं) 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की परियोजना है.




