GiridihJharkhand

गिरिडीहः नामांकन के तीसरे दिन 462 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Giridih : पंचायत चुनाव को लेकर गिरिडीह में नामांकन का दौर जारी है. मंगलवार को जिले के तीन प्रखंडों में कुल 462 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसमें जमुआ जिप सदस्य के लिए दो महिला प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. मुखिया पद के लिए 19 महिला और 16 पुरुषों ने नामांकन किया.
देर शाम पंचायती राज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जमुआ से वार्ड सदस्य के लिए सबसे अधिक 76 महिला दावेदारों ने नामांकन का पर्चा भरा, तो 61 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन किया. पंचायत समिति सदस्य के लिए ही 19 महिलाओं और 18 पुरुष प्रत्याशियों ने पर्चा भरा.

गिरिडीह के सदर प्रखंड के लिए जिप सदस्य के लिए किसी दावेदारों ने पर्चा तो नहीं भरा, लेकिन मुखिया पद के लिए 14 महिला और 10 पुरूष प्रत्याशियों ने पर्चा भरा.

इसे भी पढ़ें:राज्य के खजाने से निकाल बैंकों में डाल दिये अरबों रुपये, वित्त सचिव बोले- यह वित्तीय अनुशासनहीनता

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ही 53 महिला प्रत्याशियों और 26 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
गांडेय प्रखंड में जिप सदस्य के लिए दो महिलाओ ने पर्चा दाखिल किया, वहीं 1 पुरुष प्रत्याशी ने भी नामांकन किया.
मुखिया पद के लिए ही 15 महिलाओं और 9 पुरुष प्रत्याशियों पर्चा भरा.

पंचायत समिति सदस्य के लिए 8 महिलाओं और 15 पुरुष प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. वार्ड सदस्य के लिए गांडेय से 41 महिला प्रत्याशियों ने तो 36 पुरुष प्रत्याशियों नामांकन किया.

इसे भी पढ़ें:JHARKHAND PANCHAYAT ELECTION: कंट्रोल रूम Active पर लोग नहीं, आदर्श आचार संहित का केस छोड़ पड़ोसियों की शिकायत कर रहे लोग

Related Articles

Back to top button