Bihar

कटिहार में पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या

Katihar : जिले में देर रात नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी. गोली लगने से अकील आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है. घटना जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के चौंधर पंचायत की है. बताया गया कि मृतक अकील आलम चौंधर पंचायत की नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य नासिरी खातून का पति था. वह देर रात बाजार से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान पूर्व से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसपर अब तक पर्दा साफ नहीं हो पाया है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. घटना को लेकर अनुसंधान मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बलिया बेलोन थानाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button