JharkhandRanchi

RANCHI NEWS : टाउन वेंडिंग कमिटी ने तैयार की नागा बाबा खटाल के बचे हुए 109 वेंडरों की सूची

Ranchi : रांची नगर निगम के सभागार में गुरुवार को टाउन वेंडिंग कमिटी की बैठक हुई. इसमें नागा बाबा खटाल के बचे हुए फुटपाथ विक्रेताओं को लॉटरी के माध्यम से नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट में स्थल/चबूतरा निर्धारित करने करने के लिए टीवीसी के सदस्यों द्वारा अनुसंशित अंतिम सूची पर अनुमोदन दिया गया.

टीवीसी के द्वारा 109 वेंडरों की अंतिम सूची तैयार की गई. साथ ही कमिटी ने निगम क्षेत्र में नये वेंडिंग जोन चिन्हित करने का आग्रह किया गया. बैठक में सहायक नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक (यातायात), नगर अभियान प्रबंधक, टाउन वेंडिंग कमिटी के निर्वाचित सदस्य व अन्य कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : हाईकोर्ट ने मंदिरों में VIP दर्शन की वजह से भक्तों को होनेवाली परेशानी पर जताई आपत्ति

Related Articles

Back to top button