JharkhandKodermaLead News

घर में आता रहे धन, इसके लिए धनतेरस पर इन्होंने खरीदीं बकरियां

  • लॉकडाउन में बिगड़ी आर्थिक स्थिति, अब बकरियों से परिवार की इनकम बढ़ने की उम्मीद

Koderma : गुरुवार को धनतेरस पर जिले के बाजार में झाड़ू से लेकर सोने-चांदी, बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खूब खरीद-बिक्री हुई. लेकिन, यहां एक ऐसी भी खरीदारी हुई, जो एकदम अलग है. संभवतः धनतेरस के मौके पर ऐसी खरीदारी तो यहां पहली बार ही हुई है. दरअसल, लॉकडाउन में ढह चुकी घर की आर्थिक स्थिति में जान फूंकने के लिए चार परिवारों ने धनतेरस के मौके पर बकरियों की खरीदारी की है.

इसे भी पढ़ें:घर में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

घर में समृद्धि और आयवृद्धि के लिए खरीदीं बकरियां

जीविका के लिए माइका-माइंस क्षेत्र के माइका पर आश्रित इन चार परिवारों ने अपनी आय बढ़ाने और घर में समृद्धि लाने के लिए गुरुवार को धनतेरस पर बकरियां खरीदीं, इस सोच के साथ कि ये बकरियां हमेशा उनके परिवार की आय वृद्धि में सहायक होंगी.

इसे भी पढ़ें:राज्य सरकार ने सरना आदिवासी धर्मकोड का मामला केंद्र के पाले में डाला

सामुदायिक सशक्तीकरण परियोजना का मिला सहयोग

कोरोना महामारी, लॉकडाउन और आर्थिक सुस्ती के कारण लोगों के पास खाने-पीने की भारी कमी हो गयी है. लोगों के पास बाहरी आय का आना पूरी तरह बंद हो गया है. ऐसे में लोगों ने आय उपार्जन का विकल्प तलाशना शुरू किया. फिर लोगों ने संस्था समर्पण से संपर्क किया.

समर्पण, बीजेयूपी एवं आरएमई द्वारा संचालित सामुदायिक सशक्तीकरण परियोजना के सहयोग से चार जरूरतमंद लाभुकों मुनिया मसोमात, ईश्वर भुइयां, मालो देवी और बबीता मसोमात ने बीघा बाजार, चौपारण जाकर अपनी पसंद से बकरियां खरीदीं. इस खरीदारी से पहले पशु स्वास्थ्यकर्मी सुमन कुमार मेहता द्वारा सभी बकरियों की स्वास्थ्य जांच की गयी. खरीदारी में सहयोग करने के लिए परियोजना समन्वयक वीर द्रविड़ कुमार, राजन कुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को हाइकोर्ट से मिली राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक लगी

Related Articles

Back to top button