
Ranchi: बहुचर्चित चारा घोटाला के आरसी 47A/96 डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई. रांची सिविल कोर्ट में मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में हुई.
सुनवाई के दौरान न्यायालय में बहुचर्चित चारा घोटाला के मामले से जुड़े 85 आरोपी सशरीर उपस्थित हुए. बाकी के जो लोग आज कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए. उन्हें 20 मई को प्रस्तुत होने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःनिगम में सारी खुदाई एक तरफ और साहेब के साले एक तरफ
कोर्ट ने दिया था सभी आरोपियों को उपस्थित होने का आदेश
बता दें कि 15 मई को हुई सुनवाई के दौरान न्यायालय ने इस मामले से जुड़े सभी अभियुक्तों को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश जारी किया था.
जिसके बाद लगभग 85 आरोपियों ने सशरीर कोर्ट में उपस्थित होकर हाजिरी लगायी. वही जो लोग नहीं उपस्थित हो पाए, उन्हें 20 मई को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःअनदेखीः पिछले एक महीने से खाली पड़े हैं बाल संरक्षण आयोग के सभी पद
लालू प्रसाद समेत लगभग 116 आरोपियों पर ट्रायल
चारा घोटाला के इस मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत लगभग 116 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं. वहीं लालू प्रसाद यादव, फूलचंद सिंह, आरके राणा, महेश प्रसाद, जगदीश शर्मा पहले से चारा घोटाला के दूसरे मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद जेल में हैं. फिलहाल, लालू प्रसाद यादव का इलाज रिम्स में चल रहा है. जिसकी मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में है.
20 मई को होगी अगली सुनवाई
बहुचर्चित चारा घोटाला के आरसी 47A/96 डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में 20 मई को सुनवाई होगी. इस मामले में फिलहाल सीबीआई की तरफ से गवाही का दौर जारी है. वहीं सीबीआई के द्वारा चल रही गवाहों की रिमाइंडर फाइल न्यायालय में दाखिल किया गया.
इसे भी पढ़ेंःएक तीर से पीएम के दो निशानेः ‘यूपी वालों को बाहरी समझती हैं दीदी, मायावती कर रहीं समर्थन’




