
Ranchi : रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन किया गया है . इस संबंध में रांची रेल मंडल की ओर से जानकारी दी गयी है.जिसमे बताया गया है कि train संख्या 20898 रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के समय मे 18 मार्च से बदलाव किया गया है. इस ट्रेन का 18 मार्च से रांची से प्रस्थान 06:00 बजे, मूरी से प्रस्थान 06:55 बजे, कोटशिला से प्रस्थान 07:20 बजे, टाटानगर से प्रस्थान 09:28 बजे, खड़गपुर से प्रस्थान 11:15 बजे और हावड़ा आगमन 13:10 बजे होगा .
ट्रेन संख्या 18628 रांची हावड़ा एक्सप्रेस का 31 मार्च से समय मे बदलाव किया गया है. इस ट्रेन की यात्रा 31 मार्च से रांची प्रस्थान 05 :20 बजे, मूरी से प्रस्थान 06:22 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान 07:40 बजे होगा.
बोकारो स्टील सिटी से हावड़ा के बीच अन्य सभी स्टेशनों पर समय सारणी पूर्ववत रहेगी .
ट्रेन संख्या 13352 अल्लापूजा धनबाद एक्सप्रेस की यात्रा मे 31 मार्च से बदलाव होगा.
इस ट्रेन का यात्रा कोटशिला स्टेशन पर आगमन प्रस्थान 07:30 बजे होगा. अन्य सभी स्टेशनों पर ट्रेन की समय सारणी पूर्ववत रहेगी.




