
Ranchi: जेएससीए द्वारा आयोजित अंडर- 14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को गुमला में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रांची ने चतरा को 137 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 226 रन बनाए. टीम के लिए रवि राज ने 66, प्रांजल ने 28, दीपक ने 24, रुद्र ने 20 और शौर्य ने 20 रन बनाए. मेहुल ने 43 रन देकर 2 विकेट लिए. जवाब में चतरा की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 89 रन पर ही ढेर हो गई. टीम के लिए नैतिक ने सर्वाधिक 39 रन बनाए. रांची टीम के लिए तनवीर ने 4, धीरज ने 3 और मोहित ने 2 विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच का खिताब तनवीर अंसारी को दिया गया. रांची का सेमी फाइनल मुकाबला बोकारो से 19 मार्च को खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के सुपर-30 में एडमिशन के लिए 31 मार्च को होगा टेस्ट




