
Ranchi: राजधानी रांची समेत राज्यभर में लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. जिसके अनुसार 1 अप्रैल तक राज्य के लगभग सभी इलाकों में बारिश का अनुमान है. इस दौरान ऑरेंज और येलो अलर्ट होगा. गरज के साथ बारिश होगी. साथ ही 26 और 27 मार्च को वज्रपात और ओलावृष्टि भी होगी. वहीं दिनभर आसमान में बादल भी छाए रहेंगे. रांची की बात करें तो 1 अप्रैल तक हर दिन बारिश होगी.
बारिश से गिरेगा तापमान
24 घंटों की बात करें तो धनबाद में 5.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है. वहीं जमशेदपुर में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है. जबकि डाल्टनगंज में मिनीमम टेंपरेचर 18.9 डिग्री रिकार्ड किया गया. वहीं बारिश के बाद राज्य में एकबार फिर से तापमान में गिरावट होगी.
इसे भी पढ़ें: भाजपा का हेमंत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव की तैयारी




