
Ranchi झारखंड-यूपी सीमा स्थित बिलासपुर चेकपोस्ट पर दो वाहन से गढ़वा पुलिस ने पांच लाख रुपये पुलिस ने बरामद किया है. चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार और पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 5 लाख रुपये बरामद किया है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पड़ोसी राज्यों की सीमा के चेकपोस्ट पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही है. गाड़ियों की चेकिंग के दौरान विलासपुर चेकपोस्ट से देर रात दो गाड़ियों से 5 लाख कैश बरामद किए गए. जानकारी के मुताबिक यूपी के सोनभद्र जिला के रहने वाले कृष्णाजी गुप्ता की थार से 4 लाख रुपए और नगर ऊंटारी के रहने वाले मंजीत कुमार चौधरी के निशान नामक वाहन से 1 लाख रुपया बरामद किया गया है. कैश से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बुंडू के डामारी गांव में 107 का नोटिस थमाए जाने के बाद युवक ने की आत्महत्या




