Ranchi

बीआईटी लालपुर में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पर पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Ranchi: बीआईटी लालपुर में डेटा एनालिसिस पर इंट्रोडक्शन टू डाटा एनालिस यूजिंग ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (R and Python) का पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन शनिवार को हो गया. इस कार्यशाला में देश के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रोफेसरों ने अपने अपने विषय पर व्याख्यान दिये. कार्यशाला का मुख्य फोकस आर एवं पाइथन पर था. ट्रिपल आईटी प्रयागराज, आईआईटी बीएचयू, एनआईटी दुर्गापुर से प्रोफेसर ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला से जुड़े. बीआईटी लालपुर के प्रोफेसर भी कार्यशाला में अपना बहुमूल्य योगदान दिए. कार्यशाला का संचालन हाइब्रिड मोड में हुआ.  आज अंतिम दिन 2 सत्र आयोजित किये गये. प्रतिभागियों ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कार्यशाला में मिली ट्रेनिंग की काफी सराहना की.

इस अवसर पर संस्थान की निर्देशिका डॉ वंदना भट्टाचार्या, संयोजक डॉ पीएस बिष्णु, उप संयोजक डॉ उमेश प्रसाद, संयोजक सचिव डॉ सौमित्रो चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे. सभी 52 प्रतिभागियों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक कर पाने के लिए प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया. अंत में डॉ पीएस बिष्णु ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. संस्थान की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने आयोजन समूह एवं प्रतिभागियों को बधाई दी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मिले मल्लिकार्जुन खड़गे से, पेट्रोल पर वैट कम करने की मांग की

Related Articles

Back to top button