DeogharJharkhand

देवघर में दुर्गा पूजा को लेकर नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Deoghar: सोमवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने दुर्गा पूजा सुचारू रूप संपन्न कराने को लेकर तैयारी से संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिया. बैठक में नगर निगम के सभी कनीय अभियंता को वार्ड में सफाई का कार्य अपने निगरानी में कराने का निर्देश दिया. दुर्गा पूजा को लेकर साफ-सफाई के संबंध में शहर के कुल 19 पूजा पंडालों में एमएसडब्लूएम से प्राप्त कर 7 टिपर सभी संयंत्रों,चूना ब्लीचिंग ड्राइवर एवं सफाईकर्मी के साथ सभी पूजा पंडाल समितियों को उपलब्ध कराया जाएगा. ताकि पूजा पंडालों में बेहतर तरीके से सफाई करवाया जा सके. नगर आयुक्त ने सफाई के साथ-साथ फौगिंग,जलापूर्ति एवं अन्य सुविधाओं को भी जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: दुमका में डायन प्रताड़ना मामले में छह आरोपी गिरफ्तार,एक ही परिवार के चार लोगों को किया था प्रताड़ित

बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह,सहायक अभियंता वैदेही शरण,नगर प्रबंधक मृणाल कुमार,सुधांशु शेखर,सतीश कुमार दास, मनीषा प्रियंका टोप्पो, नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर,हिमांशु शेखर,वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार,टैक्स दारोगा जयशंकर साह,सफाई निरीक्षक कर्मवीर वर्मा,राजेश सिंह आदि उपस्थित थे.

सितंबर माह का नहीं लगेगा यूजर चार्ज
देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक ने पत्र जारी कर कहा है कि सितंबर माह में डोर टू डोर कचरा क्लेक्शन कार्य सुचारू रूप नहीं होने के कारण सितंबर माह का यूजर चार्ज नहीं लगेगा.नगर आयुक्त ने शहरवासियों से हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है.

Related Articles

Back to top button