
Patna : दिल्ली में तीसरे मोर्चे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है. बुधवार को लालू प्रसाद से मिलने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, सपा महासचिव रामगोपाल यादव और कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है.
इसे भी पढ़ें : JAC ने मैट्रिक का रिजल्ट किया जारी, 95.93 फीसदी स्टूडेंट्स पास
खबरों के मुताबिक चारों नेता के बीच आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई, हालांकि मुलाकात के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसे औपचारिक बताया.
वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दिल्ली गयी हुई हैं और तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि यूपी में विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की नींव रखी जायेगी और 2024 के लोक सभा इलेक्शन में इसका प्रयोग किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :मॉनसून सत्र का चौथा दिन: विपक्ष का हंगामा, स्पीकर भड़के, तेजस्वी ने लाया कार्य स्थगन प्रस्ताव
सपा के साथ RJD और ये अन्य दल मिल कर तीसरे फ्रंट के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि ममता बनर्जी पहले ही अखिलेश यादव के समर्थन में प्रचार करने की बात कह चुकी हैं. कांग्रेस की स्थिति को लेकर सियासी चर्चा जोरों पर है.
देश की सत्ता पर काबिज होने के लिए यूपी का अहम योगदान रहता है. अकेले यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और पिछले दो चुनाव से बीजेपी का परफॉर्मेंस यहां बेहतर रहा है.
विपक्षी नेताओं का मानना है कि अगर यूपी में बीजेपी पिछड़ गयी तो आनेवाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात दी जा सकती है. हालांकि विपक्ष का यह प्रयोग कितना सफल होता है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन लालू प्रसाद, शरद पवार और रामगोपाल यादव के बीच मुलाकात के बाद सियासी हलचल जरूर बढ़ गयी है.
इसे भी पढ़ें :ऑटो ड्राइवर लखन ने स्वीकारी एडीजे को धक्का मारने की बात, एडीजी लाटेकर के नेतृत्व में SIT जांच शुरू




