JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

BUDGET SESSION : वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आज पेश करेंगे बजट, 1.11 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है बजट, इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा जोर

Political Editor

Ranchi: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव शुक्रवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का बजट 10 प्रतिशत ज्यादा का होगा। जानकारी के अनुसार बजट का आकार लगभग 1.11 लाख करोड़ का होगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य सरकार ने एक लाख एक हजार करोड़ का बजट पेश किया था। इस बार के बजट में सबसे ज्यादा जोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा। साथ ही सरकार का ध्यान स्वरोजगत को बढ़ावा देने पर होगा। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव चौथी बार सदन में बजट पेश करेंगे। इससे पहले सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकार्ड पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास था जिन्होनें पिछली सरकार में लगातार 5 बार बजट पेश किया था.

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट: ओलंपिक में गोल्ड मेडल लानेवाले खिलाड़ी को मिलेंगे 5 करोड़ रुपये

झारखंड में अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव है. जाहिर है कि बजट में सरकार अभी से जनता को अपने पक्ष में करने के लिए बजट में कोई बड़ी घोषणा करे। मुख्य रूप से नियोजन पर सरकार का फोकस हो। जिस तरह से राज्य सरकार ने गुरुवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में नियोजन नीति लाया है, उससे यह तो स्पष्ट है कि सरकार का जोर नई नियुक्तियों पर होगा। ऐसे में बजट में इसके लिए भी राशि का प्रावधान संभव है। सरकार आगामी वित्तीय वर्ष को क्रियान्वयन वर्ष घोषित कर सकती है.

सरकार का फोकस लंबित योजनाओं को पूरा करने पर रहेगा। ऐसे में कैपिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर सरकार का जोर रहेगा। जैसा कि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को सदन में जानकारी दी थी कि सरकार अबतक चालू वितीय वर्ष के बजट का 68 फीसदी राशि खर्च कर चुकी है जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा है। बताया जा रहा है कि स्वरोजगार के लिए मिलनेवाली ऋण की राशि को 25 हजार से बढ़कर 50 हजार करने का प्रस्ताव सरकार इस बजट में लाये।

Related Articles

Back to top button