ChatraCrime NewsJharkhandLateharNEWS

लातेहार-चतरा में कोयला कारोबार में लेवी के वर्चस्व लिए हो रही गोलीबारी

Ranchi: लातेहार और चतरा जिले में कोल परियोजना और रेलवे साइडिंग से जुड़े व्यवसायी से लेवी के वर्चस्व के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

हाल के महीनों की बात करें तो कोयला कारोबार से जुड़े लोगों से लेवी वसूलने की कई घटनाएं हुई है. इससे जुड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या भी कर दी गयी है. इसके अलावा अलग-अलग अपराधिक और उग्रवादी संगठनों के द्वारा कोल परियोजना और रेलवे साइडिंग में वसूली के वर्चस्व बनाने के लिए वाहनों में आग और गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- एग्जिट पोल की माने तो ऐसी होगी अबकी बार झारखंड की सरकार!

रेलवे साइडिंग से जुड़े व्यवसायी हैं निशाने पर

चतरा के राजधर और लातेहार के टोरी, वीरा टोली, कुसमाही, बालूमाथ, फुलबसिया स्थित रेलवे साइडिंग से जुड़े व्यवसायी इन आपराधिक गिरोहों के निशाने पर रहते हैं.

इन सभी रेलवे साइडिंग से रैक लोडिंग करवाने वाले व्यवसायी से वसूली के लिए भी अपराधिक और उग्रवादी संगठनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है.

अमन श्रीवास्तव गिरोह का है आतंक

लातेहार, चतरा और रांची जिले में रेलवे कोयला साइडिंग पर इन दिनों आपराधिक गिरोहों का आतंक तेजी से बढ़ा है. ये गिरोह रेलवे साइडिंग से जुड़े व्यवसायियों से रंगदारी वसूलते हैं.

इनमें अमन श्रीवास्तव गिरोह सबसे ज्यादा सक्रिय है, जो उग्रवादी संगठनों की तरह पर्चा छोड़ रंगदारी की मांग करता है. यह रंगदारी नहीं मिलने पर वारदात को अंजाम देने के बाद पर्चा छोड़कर जिम्मेदारी भी लेता है. अमन श्रीवास्तव गिरोह के अलावा सुजीत सिन्हा गिरोह, कुणाल गिरोह, दुबे गिरोह, विकास तिवारी गिरोह भी सक्रिय हैं.

इसे भी पढ़ें- #CAA के बाद हिंसा: गृहमंत्री के रूप में अमित शाह की दूसरी बड़ी विफलता है यह

उग्रवादी संगठन भी वसूल रहे लेवी

चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित अशोका, पिपरवार और पुरनाडीह कोल परियोजना और टंडवा थाना क्षेत्र स्थित मगध और आम्रपाली कोल परियोजना व लातेहार जिले में संचालित हो रहे सभी कोल परियोजना और रेलवे साइडिंग पर उग्रवादी संगठन लेवी वसूल रहा है. चतरा में जहां टीपीसी का वर्चस्व है, तो वहीं लातेहार में जेजेएमपी उग्रवादी संगठनों के द्वारा लेवी वसूला जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- #CAAProtest : कर्नाटक, गुवाहाटी के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट भी सख्त, UP में इंटरनेट बंद करने को लेकर योगी सरकार से जवाब तलब किया

हाल के महीनों में हुई घटनाएं

  • 6 अक्टूबर 2019: खलारी के रहने वाले कोयला व्यवसायी साबिर अहमद की पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनके एरिया के पुरनाडीह कांटाघर के समीप 6 अक्टूबर की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या टीपीसी उग्रवादियों के द्वारा लेवी नहीं देने को लेकर की गयी.
  • 12 अक्टूबर 2019: चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की आम्रपाली प्रोजेक्ट के शिवपुर रेलवे साइडिंग में जेपीसी उग्रवादियों ने देर रात करीब एक बजे एक हाइवा चालक को गोली मार दी थी. गोलीबारी की घटना का अंजाम देने के बाद जेपीसी उग्रवादियों के द्वारा छोड़े गये पर्चे में कहा गया था कि आम्रपाली मगध प्रोजेक्ट में डीईओ होल्डर और लिफ्टर संगठन से आदेश लिए बगैर काम कर रहे थे.
  • 18 दिसंबर 2019: लातेहार बालूमाथ थाना क्षेत्र के ही अमरवाडीह ग्राम निवासी जुगल गंझू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या की जिम्मेदारी अमन श्रीवास्तव गिरोह के शूटर शिवाजीराव ने ली थी. जुगल गंझू भाकपा माओवादी का कमांडर रह चुका था. वर्तमान में फुलबसिया कोल साइडिंग में कोयले की ट्रांसपोर्टिंग और रैक लोडिंग का काम करता था.
  • 19 दिसंबर 2019: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव के पास तीन अपराधियों ने भाजपा नेता सह कोल व्यावसायी रविन्द्रनाथ उर्फ रवि गंझू पर गोली चलायी. इस घटना में रवि गंझू समेत वहां बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button