DhanbadJharkhandLead News

धनबाद जिले में स्थापित किया जायेगा ट्रामा सेंटर, सात स्थानों पर लगेंगे ब्लड सेपरेशन मशीन : बन्ना गुप्ता

Dhanbad : जिले में एक ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किया जायेगा. जहां अधिक दुर्घटनाएं होती हैं वैसे सात स्थानों पर ब्लड सेपरेशन मशीन स्थापित किया जायेगा. जिससे रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, ब्लड प्लाज्मा और प्लेटलेट्स को अलग करने की सुविधा होगी. उक्त बातें मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्किट हाउस में उपायुक्त, एसएसपी, डीडीसी, एसडीओ, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथा प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय मुद्दों पर बैठक करने के दौरान कही.

मंत्री ने कहा कि जिले में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी है. पूर्व में आवंटित बजट की राशि को खर्च करने पर भी चर्चा की गयी.

इसे भी पढें:झारखंड के माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने का रास्ता साफ, तीन वर्षीय स्नातक डिग्री के अलावा पीजी डिग्रीधारी भी बन सकेंगे शिक्षक 

उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) को विभिन्न मेडिकल इक्विपमेंट लगाने के लिए 7.5 करोड़ रुपए की राशि दी है. इसी प्रकार सदर अस्पताल के विकास के लिए पहले ही आठ करोड़ रूपए दिए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में कड़े कदम उठाये जायेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है.

इसे भी पढें:पलामू : 23 फरवरी को रद्द रहेगी गोमो-चोपन-गोमो और गोमो-बरवाडीह-गोमो ट्रेन

1600 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती की गयी है. प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. एएनएम, जीएनएम का मानदेय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, डीडीसी शशि कुमार सिंह, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह वह अन्य लोग शामिल थे.

इसे भी पढें:24, 25 और 26 फरवरी को झारखंड में हो सकती है बारिश

Related Articles

Back to top button