
New Delhi: देश में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है. रविवार को 24 घंटे में 7,350 नए मामले मिले. नए मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 46 लाख 97 हजार 860 हो गई है. हालांकि, सक्रिय संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी का दौर जारी है. सोमवार की सुबह सक्रिय केस घटकर 91,456 हो गए. बताया जा रहा है कि पिछले 561 दिनों में सक्रिय मरीज की संख्या सबसे कम है.
इसे भी पढ़ेंःभारत की बेटी हरनाज को Miss Universe 2021 का ताज, जानें- इससे पहले कौन-कौन भारतीय रह चुकीं हैं मिस यूनिवर्स
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार रविवार को 24 घंटे में कोरोना से 202 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,75,636 हो गई है. स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 30 हजार 768 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत हो गई.
इसे भी पढ़ेंःबदले स्वरूप के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम को आज विश्व को समर्पित करेंगे पीएम मोदी, 241 वर्षों के बाद बदला है स्वरूप
इधर, झारखंड में रविवार को 24 घंटे में 11 कोरोना संक्रमित मिले. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 349431 हो गई है. रविवार को धनबाद में चार, रांची में चार, पूर्वी सिंहभूम में दो व पश्चिमी सिंहभूम में एक संक्रमित मिले हैं. राज्य में फिलहाल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 131 है.




