DhanbadJharkhand

धनबाद के पार्क मार्केट स्थित सेंटर पॉइंट दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

Dhanbad : धनबाद के पार्क मार्केट हीरापुर की सेंटर पॉइंट नमक दुकान में रात के लगभग एक बजे भीषण आग लग गई. सूचना पाकर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गई. यह दुकान पवन कुमार मित्तल की है.

वहां मौजूद गार्ड ने देखा और शोर मचाया. फिर इसकी सूचना मलिक को दी. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत पहुंची और आग बुझाने में लग गए. परंतु तब तक दुकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया. दुकान के मालिक के अनुसार घटना में लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. आग शॉर्ट सर्किट में लगने की बात कही जा रही है. फिलहाल दमकल विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button