JharkhandRanchi

बिरसा सिंचाई योजना: टपक सिंचाई योजना करने के लिए पलाश से सहायता ली जायेगी

Ranchi: ग्रामीण विकास सचिव ने बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत किसानों के लिए टपक सिंचाई योजना प्रारंभ करने पर जोर दिया है. इस कार्य के लिए पलाश, जेएसएलपीएस एवं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से सहायता ली जायेगी. जिन जिलों पर टपक सिंचाई प्रणाली उपलब्ध करायी गयी है उससे संबंधित जानकारी एकत्र करने के लिए जिलों को पत्र भी इसके लिए लिखने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा बिरसा हरित ग्राम योजना के जिला स्तर पर सफल क्रियान्वयन के लिए निरंतर तकनीकी परामर्श की आवश्यकता पर जोर दिया गया है. तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए प्रदान संस्था के द्वारा पहले ही विभाग को मानव संसाधन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है. ग्रामीण विकास सचिव ने प्रदान संस्था को इस बाबत पत्र लिखने को कहा है.

Related Articles

Back to top button