
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह बस्ती स्थित बजरंग चौक पर एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन और पर्स की छिनतई कर ली गयी. इस मामले में भुक्तभोगी राजन पांडेय ने थाना में एक मामला दर्ज कराया है. राजन स्थानीय लोहिया पथ का रहनेवाला है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार की शाम राजन बाइक से घर जा रहा था. उसी दौरान राहुल तिवारी, दीपक तिवारी समेत अन्य सात लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया. हालांकि घटना के कारणों को लेकर राजन पांडेय ने भी अनभिज्ञता जतायी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें – धनबाद के छोटे-बड़े 1225 कोयला व्यवसायियों ने दबा रखा है सरकार का पैसा




