
Ranchi: झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) इंटीग्रेटेड यूजी पीजी प्रोग्राम के 92 रिक्त सीटों पर बुधवार को स्पॉट नामांकन के लिए छात्रों के बीच काफी उत्साह देखा गया. इन 92 सीटों में अधिकतर आरक्षित श्रेणी की सीट रिक्त थी. 47 सीट एससी केटेगैरी, 11 सीट एसटी केटेगरी, 20 सीट ओबीसी केटेगैरी एवं 14 ईडब्ल्यूएस श्रेणी की रिक्त थी .
इस राउण्ड में रिपोर्ट एवं डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराये हुए छात्रों को मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन कर दिया जाएगा. साथ ही इन्हें 24 घंटे के अंतराल में फीस का भुगतान कर अपना नामांकन कंफर्म कराना होगा. गौरतलब है कि कुल 773 सीटों के के विरूद्ध 690 सीट पर नामांकन पहले ही हो चुका है. रिक्त सीटों में से अधिकतर सीटें आरक्षित श्रेणी की है जिसे भरने के प्रयास के तहत स्पॉट नामांकन चलाया गया.
इसे भी पढ़ें: 15 वर्षों बाद बाद राज्य गौ सेवा आयोग की हुई बैठक में लाए गए 23 प्रस्ताव, हमारी गौ माता, हमारा दायित्व योजना की तैयारी




