Crime NewsGiridih

गिरिडीह के बिरनी में वज्रपात से बच्चे की मौत, तिसरी में पारिवारक विवाद में युवक ने दी जान 

Giridih: मंगलवार को वज्रपात की हुई एक घटना में जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के पंडरमिनया गांव में एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि किशोर मंडल का 12 वर्षीय बेटा कुंदन मंडल जब शौच के लिए घर से कुछ दूर पर गया हुआ था तो इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही कुंदन की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया. वहीं बिरनी पुलिस ने भी मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: उत्पाद विभाग ने डुमरी में छापेमारी कर जावा- महुआ को किया नष्ट

तिसरी में पारिवारक विवाद में युवक ने दी जान

तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि गुमगी निवासी प्रकाश साव का बेटा सुजीत साव घर में घटना के समय अकेले था. उसके माता-पिता कोलकाता में रहते हैं. युवक ने हालांकि सुसाईड क्यों किया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि चर्चा यह भी है कि युवक ने पारिवारिक विवाद को लेकर खुदकुशी की है. घटना की जानकारी मिलते ही युवक के माता-पिता तिसरी पहुंचे. पिता के अनुसार घटना के पूर्व ही उनकी बहु अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी लिहाजा, वो भी नहीं बता सकते कि रात को क्या हुआ. आज सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बेटे के सुसाईड करने की जानकारी दी थी. बाद में मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Related Articles

Back to top button