
New Delhi : सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है तो कहीं 46 डिग्री से ज्यादा पारा लोगों को मुश्किल में डाल रहा है. इस बीच, बिजली कटौती भी लोगों को खूब परेशान कर रहा है. गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. यूपी से महाराष्ट्र तक हीट वेव अपना कहर बरपा रही है. बीते दिन राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर, मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आने वाले चार-पांच दिनों तक तापमान काफी अधिक रहने वाला है.
IMD के अनुसार, आज से लेकर दो मई तक पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की स्थिति बनी रहने वाली है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश, विदर्भ जैसे इलाकों में पांच दिनों तक हीट वेव इसी तरह बरकरार रहेगी.
पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना के उत्तरी हिस्से में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है. बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र आदि में भी आज हीट वेव चलती रहेगी. जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय आदि जैसे कुछ राज्यों में हल्की बारिश होगी, जिसके चलते वहां रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें : पत्रकारिता की साख को कायम रखना बड़ी चुनौती: हरिवंश




