Sports

पांचवीं रैंकिंग रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2024: हर्ष राज खलखो ने झारखंड को दिलाया स्वर्ण पदक

Ranchi : रोलर स्केटिंग महासंघ के द्वारा अमृतसर में आयोजित 5वीं रैंकिंग रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2024 में झारखंड को हर्ष राज खलखो ने गोल्ड मेडल दिलाया है. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों तथा केन्द्र-शासित प्रदेशों से प्रतिभागियों ने भाग लिया.

हर्ष राज खलखो झारखंड राज्य के उस स्कैटर में से हैं जिन्होंने 5 से 7 वर्ष के आयु समूह में बेहतर  प्रदर्शन किया. 500 मी में रजत पदक के अलावा अपने दूसरे इवेंट 200 मी (1lap) में स्वर्ण पदक जीत कर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विकास सिंह, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, सचिव सुमित शर्मा, संरक्षक अजित खेस और अभिषेक सिंह राठौर  एवं रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के  सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हर्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

इसे भी पढ़ें – ईडी के अधिकारी ने आवाज बंद रखने की दी थी नसीहत, जेल जाने के बाद भी बोलता रहूंगा: सुप्रियो

Related Articles

Back to top button