
Sao Paulo : विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने फैसला किया है कि क्लब कोविड-19 परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इस साल के आखिर तक अपने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लेने से रोक सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः Corona Update: भारत में कोविड-19 के मामले 64 लाख के पार, मरनेवालों का आंकड़ा एक लाख के करीब
यह घोषणा दक्षिण अमेरिकी विश्वकप क्वालीफायर्स के शुरुआती दौर के दो मुकाबलों से एक सप्ताह पहले की गयी है.
फीफा ने फैसला किया कि क्लबों को अपने खिलाड़ियों को छोड़ने की जरूरत नहीं है अगर उन्हें उस देश का दौरा करना है जहां उनके लिये कम से कम पांच दिन तक पृथकवास पर रहना अनिवार्य हो.
फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने गुरुवार को कहा कि अगर खिलाड़ी जिस देश से आ रहा है वहां यात्रा संबंधी प्रतिबंध हों या स्थानीय सरकार विशिष्ट छूट नहीं देती है तो उस स्थिति में भी यह निर्णय लागू होगा.
इसे भी पढ़ेंः हाथरस छावनी में तब्दील, विपक्षी नेताओं को जाने से रोका, धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन गिरे




