Main SliderNationalNEWS

हाथरस छावनी में तब्दील, विपक्षी नेताओं को जाने से रोका, धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन गिरे

Hathras : यूपी के हाथरस गैंगरेप मामला योगी सरकार और पुलिस प्रशासन के लिए गले की हड्डी बन रहा है. जिस तरह से पीडिता के शव का आधी रात को जबरन अंतिम संस्कार किया गया, राहुल गांधी को हाथरस जाने से रोका गया. प्रशासन के द्वारा यह कहना की पीडिता के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था. इनसे लोगों के बीच आक्रोश बढ़ रहा है. लखनऊ हाईकोर्ट ने मामले में वरिष्ठ अधिकारिय़ों को तलब किया है. अब ताजा सूरते हाल यह है कि हाथरस को पुलिस ने छावनी के रूप में तब्दील कर दिया है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है. शुकँवार को टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थें. पुलिस ने उन्हें रोक दिया. धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी गिर पड़े.

इसे भी पढ़ें :हाथरस मामले में हाईकोर्ट की पहल आशा की किरण: प्रियंका गांधी

परिजनों को धमकी देते दिखे डीएम

इस बीच हाथरस के डीएम का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वे पीड़ित परिवार को धमकाते दिख रहे हैं. अब एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने पूछा है कि आखिर पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोका जा रहा है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हाथरस की घटना पर कहा कि ऐसा पहली बार देखा कि पुलिस, प्रशासन और सरकार ने उत्तर प्रदेश में जानबूझकर सबूत निपटाने की कोशिश की और वहां के ज़िला कलेक्टर ने उनके परिजनों को धमकाने की कोशिश की. मुख्यमंत्री और पूरे प्रशासन ने विपक्ष की आवाज को दबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

इसे भी पढ़ें :भाजपा नेता खुद बारां जाकर हकीकत जाने, हम उन्हें नहीं रोकेंगे : गहलोत

महिला सांसद से भी हुई बदसलूकी

इधर टीएमसी की महिला सांसद ममता ठाकुर से भी पुलिस ने बदसलूकी की. ममता ठाकुर ने कहा कि हम परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी जा रही. जब हमने जोर दिया, तो महिला पुलिसकर्मियों ने साथ बदसलूकी की. हमारे ब्लाउज को खींचा. हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया. वह नीचे गिर गईं. पुरुष पुलिस अधिकारियों ने उन्हें (प्रतिमा मंडल) छुआ. यह शर्मनाक है. इधर इस मामले पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 3 अक्टूबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे. निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा भी पीडित परिवाव से मिलने पहुंची. गांव के पास पुलिस ने उन्हें भी रोक दिया. पुलिस के साथ उकी भी तीखी नोकझोक हुई. सीमा ने मौके पर मौजूद प्रशासन के अधिकारी से कहा कि तुम जैसे लोगों के कारण रेप होते हैं. सीमा कुशवाहा ने कहा है कि हाथरस की बेटी को पुलिस ने पेट्रोल डालकर जलाया है.

इसे भी पढ़ें :कृषि बिल को लेकर सोनिया गांधी का केंद्र पर वार, कहा- अन्नदाताओं को खून के आंसू रुला रही मोदी सरकार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button