
New Delhi: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,484 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 64 लाख से अधिक हो गई. वहीं, 53 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 83.70 प्रतिशत हो गई है.
इसे भी पढ़ेंःहाथरस छावनी में तब्दील, विपक्षी नेताओं को जाने से रोका, धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन गिरे
9 लाख से अधिक एक्टिव केस
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के अभी तक 63,94,068 मामले सामने आए है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,095 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 99,773 हो गई.
India’s #COVID19 tally reaches 63,94,069 with a spike of 81,484 new cases & 1,095 deaths reported in last 24 hours.
The total cases include 9,42,217 active cases, 53,52,078 cured/discharged/migrated & 99,773 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/XxeMtrrlpa
— ANI (@ANI) October 2, 2020
आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 53,52,078 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं, देश में अभी 9,42,217 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 14.74 प्रतिशत है. कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है.
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार देश में एक अक्टूबर तक कुल 7,67,17,728 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 10,97,947 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई.
इसे भी पढ़ेंः CoronaUpdate: अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में डोनाल्ड ट्रंप




