World

अमेजन के जंगलों में भीषण आग, दक्षिणी अमेरिका के नौ देश प्रभावित, जी7 शिखर सम्मेलन में चर्चा

Paris :   फ्रांस के तटीय शहर बिआरित्ज में सोमवार को जी7 शिखर सम्मेलन संपन्न हो गया , जिसमें सदस्य देशों के बीच अमेजन के वर्षावन में आग सहित दुनिया के सामने पेश समस्याओं पर चर्चा हुई, जान लें कि पिछले एक दशक में पहली बार ब्राजील में अमेजन के वर्षा वनों में इतनी भीषण आग लगी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आग को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है.

ब्राजील के उत्तरी हिस्से में स्थित राज्य रोरैमा, एक्रे, रोंडोनिया, पारा, माटो ग्रोसो और अमेजोनास इससे बुरी तरह से प्रभावित हैं. आग की घटनाओं में रोराइमा में 141%, एक्रे में 138%, रोंडोनिया में 115% और अमेजोनास में 81% वृद्धि हुई है. जबकि दक्षिण में मोटो ग्रोसो डूो सूल में ये घटनाएं 114% तेजी से बढ़ी हैं. ब्राजील में आपातकाल की घोषणा की गयी है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कई उपग्रहों ने इसकी तस्वीरें भी ली हैं

इस आग से निकलने वाले धुएं का असर दक्षिणी अमेरिका के नौ देशों में देखने को मिल रहा है. आग से पैदा हुए धुएं की वजह से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है.  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कई उपग्रहों ने इसकी तस्वीरें भी ली हैं. दक्षिणी अमेरिका के 9 देशों में इसका सीधा असर पड़ रहा है.

19 अगस्त को आग वाली जगह से 2735 किमी दूर स्थित साओ पाओलो शहर दिन में एक घंटे के लिए अंधेरा छा गया था. अंधेरा जंगलों से निकले धुएं से हुआ था. ब्राजील के सरकार के आंकड़ों को माने तो इस साल जनवरी से लेकर अब तक अमेजन के जंगलों में आग की 75 हजार घटनाएं दर्ज की गयी हैं.

आग से बड़ी मात्रा में कार्बन डाईऑक्साइड पैदा हो रही है. इस साल 228 मेगाटन  कार्बन   डाईऑक्साइड पैदा हुई है. यह 2010 के बाद सबसे ज्यादा है. जहरीली गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड भी पैदा हो रही है. यह दक्षिणी अमेरिका के तटीय इलाकों तक पहुंच चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः हांगकांग में चीन के खिलाफ रैली, हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े,  36  गिरफ्तार 

Related Articles

Back to top button