
Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में अक्सर मरीजों के मरिजनों और चिकित्साकर्मियों के बीच मारपीट या विवाद की खबरें आती रहती हैं. ताजा मामला मेडिसिन विभाग का है, जहां डॉक्टरों और मरीज के परिजनों के बीच जम कर मारपीट हुई. हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. बताया जाता है कि मरीज के परिजनों के साथ डॉक्टरों और सपोर्ट स्टाफ ने मारपीट की है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.
डिस्चार्ज पेपर लेट से बनने पर शुरू हुआ था विवाद
बताया जाता है कि मरीज पिछले 1 महीने से रिम्स में इलाज करा रहा था. आज मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया था और उसी बीच मरीज ने घर जाने के लिए एंबुलेंस ठीक कर लिया था. मरीज के परिजन बार-बार डिस्चार्ज पेपर जल्द से जल्द बनाने के लिए आग्रह कर रहे थे. इसी बीच जूनियर डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद शुरू हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि डॉक्टरों और मरीज के परिजनों के बीच जम कर मारपीट हुई.
इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट के नए भवन में पहले कार्यदिवस में 5 सदस्यों वाली पूर्ण पीठ करेगी सुनवाई, जेल में सुधार से संबंधित PIL पर भी सुनवाई



